आज भी 20 हजार के करीब नए मरीज, मौतों का आंकड़ा चार सौ के पास, कोरोना का राज्यवार हाल
सुमन कुमार
पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया है। बात भारत की करें तो देश में नए मरीजों की संख्या लगातार दूसरे दिन 20 हजार के करीब आई है। मृतकों की संख्या आज 400 से कम रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना टेस्ट की संख्या में तगड़ी गिरावट आई है और ये पौने दो लाख के करीब रहा है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 210120 है। अभी तक 321722 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 58 प्रतिशत से ऊपर (58.67) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 39 प्रतिशत से नीचे (38.32) आ गई है। पिछले 17 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 20 प्रतिशत से अधिक हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 16475 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 548318 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19459 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 12011 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रविवार की सुबह तक देश में 19906 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
पिछले कई रविवार की तरह कल भी देश भर में कोरोना की जांच में तेज गिरावट आ गई। एक दिन पहले के मुकाबले देश में कोरोना के 61 हजार कम टेस्ट हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सिर्फ एक लाख 70 हजार 560 टेस्ट हुए हैं। रविवार की सुबह तक देश में कुल 82 लाख 27 हजार 802 कोरोना टेस्ट हुए थे और सोमवार की सुबह तक ये आंकड़ा 83 लाख 98 हजार 362 पर पहुंच गया।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
सोमवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 3 लाख 2 हजार 807 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 55 लाख 88 हजार 610 मरीज ठीक हो चुके थे और 5 लाख 5 हजार 556 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 54.24 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.90 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
सोमवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 380 मौतें हुई हैं। इसका 41 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में और 81.5 प्रतिशत देश के 5 राज्यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक 156 मौतें महाराष्ट्र में और उसके बाद दिल्ली में 65, तमिलनाडु में 54, गुजरात में 19 और कर्नाटक में 16 मौतें हुई हैं। देश की शेष 18.5 प्रतिशत मौतें 14 अन्य राज्यों में हुई हैं। इनमें से आंध्र प्रदेश में 12, उत्तर प्रदेश में 11, बंगाल में 10, राजस्थान में 8, मध्य प्रदेश में 7, हरियाणा, पंजाब में 5-5, तेलंगाना में 4, ओडिशा में 3 और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम, गोवा, बिहार में 1-1 मौतें हुई हैं।
राज्यों में नए मरीजों की क्या है स्थिति
देश में रविवार से सोमवार के बीच कोरोना के 19459 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 17711 मरीज देश के सिर्फ 10 राज्यों में सिमटे हुए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5493 नए मरीज आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 3940, दिल्ली में 2889, कर्नाटक में 1267, तेलंगाना में 983, आंध्र प्रदेश में 956, गुजरात में 611, उत्तर प्रदेश में 598, बंगाल में 572 और हरियाणा में 402 नए मरीज सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी
बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
7164 |
5908 |
169 |
13241 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
31 |
45 |
0 |
76 |
अरुणाचल प्रदेश |
121 |
60 |
1 |
182 |
असम |
2108 |
5088 |
10 |
7206 |
बिहार |
2034 |
7118 |
60 |
9212 |
चंडीगढ़ |
87 |
336 |
6 |
429 |
छत्तीसगढ़ |
558 |
2091 |
13 |
2662 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
118 |
60 |
0 |
178 |
दिल्ली |
27847 |
52607 |
2623 |
83077 |
गोवा |
717 |
478 |
3 |
1198 |
गुजरात |
6712 |
22800 |
1808 |
31320 |
हरियाणा |
4689 |
8917 |
223 |
13829 |
हिमाचल प्रदेश |
378 |
529 |
9 |
916 |
जम्मू एंड कश्मीर |
2683 |
4316 |
94 |
7093 |
झारखंड |
559 |
1793 |
12 |
2364 |
कर्नाटक |
5476 |
7507 |
207 |
13190 |
केरल |
2015 |
2152 |
22 |
4189 |
लद्दाख |
376 |
586 |
1 |
963 |
मध्य प्रदेश |
2545 |
10084 |
557 |
13186 |
महाराष्ट्र |
70622 |
86575 |
7429 |
164626 |
मणिपुर |
730 |
455 |
0 |
1185 |
मेघालय |
4 |
42 |
1 |
47 |
मिजोरम |
93 |
55 |
0 |
148 |
नागालैंड |
251 |
164 |
0 |
415 |
ओडिशा |
1850 |
4743 |
21 |
6614 |
पुडुचेरी |
388 |
221 |
10 |
619 |
पंजाब |
1557 |
3526 |
133 |
5216 |
राजस्थान |
3261 |
13611 |
399 |
17271 |
सिक्किम |
39 |
49 |
0 |
88 |
तमिलनाडु |
35659 |
45537 |
1079 |
82275 |
तेलांगना |
9000 |
5172 |
247 |
14419 |
त्रिपुरा |
266 |
1079 |
1 |
1346 |
उत्तराखंड |
767 |
2018 |
38 |
2823 |
उत्तर प्रदेश |
6679 |
14808 |
660 |
22147 |
वेस्ट बंगाल |
5451 |
11193 |
639 |
17283 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
7285 |
|
|
7285 |
भारत में कुल मामले |
210120 |
321723 |
16475 |
548318 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)